By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर के इस स्कूल के कार्यालय में पुलिस की Raid, प्रिंसिपल पर लगाए गए गंभीर आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर के इस स्कूल के कार्यालय में पुलिस की Raid, प्रिंसिपल पर लगाए गए गंभीर आरोप
himachalpolitical

हमीरपुर के इस स्कूल के कार्यालय में पुलिस की Raid, प्रिंसिपल पर लगाए गए गंभीर आरोप

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/11/16 at 3:48 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हमीरपुर जिला मुख्यालय पर गांधी चौक के पास स्थित एक शिक्षा समिति की शिकायत पर पुलिस ने गुरुकुल पब्लिक स्कूल के कार्यालय में रेड मारी हैं। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई गुरुकुल पब्लिक स्कूल की शिक्षा समिति के एमडी की ओर से सदर थाना में दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिक्षा समिति के एमडी अमित ठाकुर ने सदर थाने में मंगलवार शाम को धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस ने आज निजी स्कूल के कार्यालय में पहुंचकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर सारे मामले की जांच कर रही है। वहीं शिक्षा समिति ने इस मामले को लेकर संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल को भी टर्मिनेट कर दिया है।

शिक्षा समिति के एमडी अमित ठाकुर ने सदर थाने में जो शिकायत दी है उसमें उन्होंने आरोप लगाए हैं कि वह गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक और मालिक है। वह पिछले 21 सालों से इस स्कूल को चला रहे हैं। गुरुकुल स्कूल की प्रबंधन समिति ने वर्ष 2007 में रविंद्रपुरी को बतौर प्रिंसिपल इस स्कूल नियुक्त किया था। सालों तक स्कूल सही तरीके से चलता रहा, लेकिन 5 साल पहले रविंद्रपुरी ने अपना एक नया स्कूल चला लिया और इसमें सुरेंद्र ठाकुर को प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया,लेकिन इस बारे में प्रबंधन समिति को कोई जानकारी नहीं दी गई। जब स्कूल प्रबंधन समिति को इसके बारे में पता चला तो सुरेंद्र ठाकुर को प्रिंसिपल पद से हटा दिया गया। इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने रविंद्र पुरी के कहने पर छात्रों के अभिभावकों को बरगलाना शुरू कर दिया। जब स्कूल का रिकॉर्ड मांगा गया तो वह भी उन्हें नहीं दिया गया। स्कूल का कई तरह का कीमती सामान भी गायब कर दिया गया है।

उन्होंने शिकायत में पुलिस से मांग की है कि बैंक खातों में की गई गड़बड़ियों उन्हें डराने धमकाने और जो धोखाधड़ी की गई है उन सारे मामलों की गहनता से जांच की जाए। वहीं गुरुकुल स्कूल के प्रिंसिपल रविंद्र पूरी का कहना है कि समिति के एमडी बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। इस स्कूल को आज जहां खड़ा किया गया है वह उनकी और उनकी टीम की मेहनत है। उन्होंने कहा कि वीरवार को पीटीए की बैठक भी बुलाई जा रही है जिसमें तय होगा कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में रखना चाहते हैं या उन्हें स्कूल की दूसरी ब्रांच में भेजना चाहते है। उन्होंने कहा कि किसी पर भी किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। यह फैंसला बच्चे और उनके अभिभावक ही करेंगे।

बता दें कि इस सारे मामले को लेकर विवाद जहां से गहराया है उसमें गुरुकुल पब्लिक स्कूल के नाम से एक नया स्कूल भी न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल शहर से ही थोड़ी दूरी पर खोला गया है। गुरुकुल पब्लिक स्कूल से बच्चों को न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल में शिफ्ट करने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया है और मामला पुलिस तक पहुंच गया है। अब दस्तावेजों की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही पुलिस अपनी अगली कार्रवाई अमल में लाएगी। वहीं सदर थाने से मौके पर जांच करने आए जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पंकज ने बताया कि पुलिस को शिक्षा समिति के एमडी की तरफ से एक शिकायत मिली थी जिसके बाद स्कूल पहुंचकर सारे मामले की जांच की जा रही है। दस्तावेजों की भी जांच होगी। सभी लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं, जिसके बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

TAGGED: hamirpur, office, Police raid, principal, school
admin November 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. पियूष गुलेरी की याद में पुस्तक विमोचन और कविता पाठ का हुआ आयोजन
Next Article हिमाचल में मनाया जा रहा National Press Day, पत्रकारों के लिए अहम है आज का दिन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?