संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। नगर निगम चुनाव में उतरे प्रत्याशी इन दिनों चुनाव प्रचार में अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर अपना दृष्टि पत्र भी जारी कर दिया हैं। भाजपा ने सभी राजनीतिक दलों में सबसे पहले अपना दृष्टि पत्र जारी किया हैं।
इस दृष्टिपत्र को शिमला के चहुमुखी विकास के लिए आपका समर्थन भाजपा के लिए नाम दिया गया हैं। दृष्टिपत्र में बीजेपी ने 21 बिंदुओं पर फोकस किया हैं, जिसमें सड़क,पानी व टैक्स में राहत देने की बात कही गई हैं। रविवार को भाजपा के दृष्टि पत्र लांच के समय नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप मौजूद रहे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि शहरवासियों के लिए 40 हजार लीटर फ्री पानी प्रतिमाह दिया जाएगा। एक निगम एक टैक्स प्रणाली लागू किया जाएगा। हर मोहल्ले में पार्किंग, कूड़े के बिल में पचास प्रतिशत कटौती की जाएगी। गरीब,ढारा मालिकों को दो बिस्वा तक जमीन में बने ढारों का अधिकार दिया जाएगा। हर वार्ड में में ओपन जिम के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। बंदरो व आवरा कुत्तों से बचाव के लिए टास्क फोर्स बनाई जाएगी। शिमला नगर निगम के प्रत्येक गांव तक एंबुलेंस रोड़ बनाएंगे।
जय राम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शिमला अंग्रेजो की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल हैं। कांग्रेस शिमला नगर निगम में पच्चीस वर्ष व बीजेपी को पांच वर्ष ही मिले हैं। 25 वर्ष में कांग्रेस ने शहर के लिए कुछ नहीं किया। यह चुनाव निर्धारित समय से ग्यारह महीने बाद हुआ हैं। कांग्रेस ने पहले चुनाव टाला अब सुविधा के अनुसार सरकार चुनाव करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता अब उनकी बातों में नहीं आने वाली हैं।
