By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू करने की उठी जोरदार मांग, नगर निगम कार्रवाई के खिलाफ तहबाजारियों का प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू करने की उठी जोरदार मांग, नगर निगम कार्रवाई के खिलाफ तहबाजारियों का प्रदर्शन
himachalNews

स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू करने की उठी जोरदार मांग, नगर निगम कार्रवाई के खिलाफ तहबाजारियों का प्रदर्शन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/04 at 4:41 PM
Share

Shimla, Sanju-:शिमला में अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों पर चल रही नगर निगम की कड़ी कार्रवाई के विरोध में सीटू और तहबाजारी यूनियन खुलकर मैदान में आ गई है। बुधवार को दोनों संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और नगर निगम संयुक्त आयुक्त के कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम हाई कोर्ट के आदेशों की आड़ लेकर तहबाजारियों को बेदखल करने में जुटा है, जबकि स्ट्रीट वेंडर एक्ट के प्रावधानों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। यूनियन ने मांग की कि जल्द से जल्द तहबाजारियों का रजिस्ट्रेशन किया जाए और एक्ट को शिमला में लागू किया जाए।बीते दिन लक्कड़ बाजार में नगर निगम की टीम ने कई तहबाजारियों का सामान जब्त किया था, जिसके दौरान हंगामा भी हुआ। छीनाझपटी में एक महिला की बाजू टूटने का मामला सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान महिला अंजली ने बताया कि वह पिछले 15 साल से लक्कड़ बाजार में रेहड़ी लगाती है, लेकिन आज तक इस तरह की कार्रवाई कभी नहीं देखी। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार नगर निगम को रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया, पर अब तक उन्हें वेंडर के रूप में दर्ज नहीं किया गया।

सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंदर मेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2014 में स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू किया था, जिसमें तहबाजारियों को बसाने और सुरक्षा प्रदान करने के स्पष्ट प्रावधान हैं। लेकिन नगर निगम शिमला उन्हें व्यवस्थित करने के बजाय उजाड़ने में लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम ने हाई कोर्ट को भी गलत जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश की है। मेहरा ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने जल्द कदम न उठाए और एक्ट को लागू न किया, तो सीटू आंदोलन को और उग्र रूप देगा।

TAGGED: Shimla CITU protest
Chandrika December 4, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जनता नाराज़, योजनाए बंद’—धर्मशाला में जयराम ठाकुर का सरकार पर आरोप
Next Article ऊना में ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ , डीसी–एसपी ने संवेदनशील पंचायतों की समितियों को तुरंत सक्रिय होने के निर्देश दिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

शिमला में भाजपा की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

Ago

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?