अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर मटाहनी स्कूल में एक शिक्षिका के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इसे लेकर 3 लोगों के खिलाफ़ मामला भी दर्ज किया गया है। मामला महिला शिक्षिका को एक छात्र की बाइक से टक्कर लगने का था जिसने मारपीट का रूप ले लिया। पहले बहस हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई।
बता दें कि महिला शिक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए पहुंची थी। शिक्षिका एक कार में सवार सवार थी। शिक्षिका जब मटाहणी स्कूल के गेट पर उतर रही थी। इसी दौरान तकनीकी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे एक छात्र की बाइक से उनकी टक्कर हो गई जिसके चलते महिला शिक्षक और छात्र के बीच बहस बाजी शुरू हो गई।
उक्त छात्र ने महिला शिक्षक पर आरोप लगाया है कि महिला शिक्षक ने उसे थप्पड़ मारे हैं और हल्की चोटें भी आई हैं। इसके बाद महिला शिक्षक ने पुलिस थाना हमीरपुर में मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
इस पूरे मामले में एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मंगलवार को एक महिला शिक्षक ने दो महिलाओं और एक छात्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है ,उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
