सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जिसको लेकर न्यू सर्किट हाउस सोलन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यहां पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने भी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया और कहा कि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि संविधान के साथ छेड़छाड़ ना की जाए। उन्होंने कहा कि संविधान को बनाने और महिलाओं को आरक्षण देने में एक बड़ा योगदान बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का रहा है, इसके लिए सभी लोगों को मिलजुल कर कार्य करना होगा ।
स्वास्थ्य मंत्री ने न्यू सर्किट हाउस में इस दौरान सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं का वर्णन भी किया।स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने समाज में समानता और समरसता के लिए काम किया। वे उस समय के समाज बदलाव में एक क्रांतिकारी पहल थी। उन्होंने कहा कि छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए उन्होंने काम किया। वे महान और विद्वान थे। वे भारतीय संविधान के शिल्पकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलना होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान बाबा साहेब के जीवन के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम किया है।
