मंडी/परी शर्मा – मंडी कांगेस में हुई उथलपुथल के बाद मंडी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा व योगेश सैनी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे को निराशाजनक करार दिया है। वही सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे देने को लेकर उन्होने कहा कि कुछ गिने चुन लोगों से जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नही पड़ेगा, सदर में कांग्रेस पार्टी एकजुट है।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत बार प्रदेश आए बड़े बड़े वादे भी किए लेकिन लोगों को जो उनसे अपेक्षा थी उस अपेक्षा पर वह खरे नही उतरे। लोगों को उम्मीद थी की प्रधानमंत्री मंहगाई, बेरोजगारी और ओपीएस जैसे मुद्दों पर बात करके राहत प्रदान करेगे लेकिन ऐसा नही हुआ। आकाश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उसी एम्स के बारे में कहा जिसकी आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रखी थी, उसी अटल टनल के बारे में कहा जिसका शिलान्यास सोनिया गांधी और बजट डॉ मनमोहन सिंह ने दिया। डिजिटिल इंडिया का जिक्र किया जिसकी शुरूआत राजीव गांधी ने की। आकाश ने कहा कि इन्ही लोगों ने कहा था कि स्टेट हुड और मारों ठुड।
सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया
वही सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश के इस्तीफे देने को लेकर योगेश सैनी ने कहा कि सदर में कांग्रेस पार्टी एकजुट है और गिने चुने लोगो के जाने से कोई फर्क नही पड़ेगा। उन्होने कहा कि बहुत जल्द सदर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी की मजबूत कार्यकारीणी बनकर आयेगी जिसमें युवाओं, महिलाओं को स्थान दिया जाएगा। उन्होने ये भी कहा कि ऐसा कोई भी कांग्रेस पार्टी का टिकट का चाहवान सदर से नही है जिसकी कांग्रेस पार्टी में सदस्या ना हो।
