बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दरबार में पहुंचे। रविवार के दिन जहां श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई। वही पंजाब और अन्य राज्यों से कई स्कूली बच्चों के टूर नयना देवी जी के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी माता जी के दर्शन किए।
श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मंदिर सुबह जल्दी खोल दिया गया था और श्रद्धालु लाइन में लगकर माताजी के दर्शन कर रहे हैं। पंजाब के रोपड़ जिले के श्रद्धालु मिथुन जैन अथवा उनके साथियों द्वारा सर्दियों के दिनों में हर रविवार को श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी अथवा कुछ खाने का भी इंतजाम मंदिर के समीप किया जाता है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अब सर्दियों के दिनों में पूरे हफ्ते में केवल रविवार के दिन ही श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाती है। अन्यथा बाकी दिन श्रद्धालु की तादाद में भारी कमी हो जाती है।
