राकेश,ऊना: राहुल गांधी कम जानकारी होने के शिकार हैं। उनको यह भी ज्ञात नहीं है कि मनरेगा डिमांड डिवैंस है जितनी डिमांड आती हैं उतना बजट इसका बढ़ता हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मात्र तीस हजार करोड रुपए भी मुश्किल से कांग्रेस खर्च कर नही कर पाई थी मनरेगा पर जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हर साल बजट बढ़ा हैं। यह बात ऊना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा की कोविड का समय हो या उसके बाद अब तक केंद्र सरकार की ओर से यह बजट बढ़ाया गया हैं,इसलिए उन्होंने राहुल गांधी को कहा है कि राहुल गांधी कम जानकारी होने का शिकार हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के लिए कुछ भी वायदे करती हैं। पांचो राज्य में भी इन्होंने किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी लेकिन हुआ कुछ नहीं। किसानों के कर्ज भी माफ नहीं हुए सभी राज्यों में इन्होंने बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की बात कही थी लेकिन वह भी दिया नहीं। अब हिमाचल प्रदेश में झूठे वायदे की बजाए गारंटीया लेकर आए हैं यह भी उतनी फेल है जितनी इनके वायदे फेल हैं।
उन्होंने कहा की प्रतिदिन 30 करोड का कर्ज हिमाचल के ऊपर हिमाचल की सरकार चढ़ा रही हैं। 15 सौ रुपए महिलाओं के खाते में तो दिए नहीं बल्कि 15 करोड रुपए का कर्ज जरूर नया चढ गया हैं। ओपीएस मिला नहीं लेकिन सीपीएस बनाने में सरकार पीछे नहीं हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में देश की जनता एक बार फिर मोदी के नाम पर वोट देगी, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को काफी ऊपर तक पहुंचाया हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों ध्यान रखा हैं, इसलिए जनता एक बार फिर मोदी को वोट देगी।वहीं अनुराग ठाकुर ने गोविंद सागर झील पर बनने वाले प्रस्तावित पुल को लेकर इसकी डीपीआर संपूर्ण होने की बात कही। उन्होंने कहा किसके बनने से लोगों के समय और सफर में बचत होगी।
बता दे की ऊना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हरोली मंडल बीजेपी की मीटिंग में शिरकत की और मीटिंग में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इस मीटिंग में हरोली मंडल के तमाम पदाधिकारियों सहित बीजेपी के नेता राम कुमार शर्मा सहित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक में हिस्सा लिया।
