मंडी/परी शर्मा – मंडी जिला के लड़भडोल के प्रसिद्ध संतान दात्री मां सिमसा मंदिर में आज उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को रोका। ग्राम पंचायत सिमस के प्रधान विवेक जसवाल भी मौके पर पहुंचे। दरअसल पार्वती नामक महिला जो गोरखपुर से अपने पति के साथ संतान दात्री मां सिमसा में संतान प्राप्ति की कामना से 4 दिन पहले आई हुई थी। पार्वती ने बताया कि नवरात्रि के समाप्ति तक माता ने स्वप्न में दर्शन नहीं दिए थे । अब मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा उन्हें मंदिर में सोने की इजाजत नहीं दी गयी। पार्वती ने कहा कि वे गरीब परिवार से संबंध रखती हैं और संतान प्राप्ति की कामना से माता सिमसा के दरबार पहुंची ।जिसके लिए उन्हें 15000 का कर्ज भी लेना पड़ा। अब उनके पति की नौकरी भी जा चुकी है और मंदिर कमेटी की ओर से सोने की इजाजत नहीं दी जा रही।
उधर, शारदा माता मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद राय ने बताया कि नवरात्रों में ही महिलाओं को माता स्वपन देती है। उन्होंने कहा कि महिला की आस्था को ठेस न लगे इसलिए महिला को मंदिर में सोने दिया जाएगा ।
